Indigenous fishing nets, fishing gears and fishing methods of Kamrup and Bongaigaon district of Assam, India
DOI:
https://doi.org/10.56042/ijtk.v25i10.24908Keywords:
Bamboo traps, Indigenous fishing, Inland fisheries, Sustainability, Traditional knowledgeAbstract
Abstract
सारांश
स्वदेशी मत्स्याखेट उपकरण एवं मछली पकड़ने की पारंपरिक विधियाँ पारंपरिक पारिस्थितिक ज्ञान का एक महत्त्वपूर्ण घटक हैं तथा पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य में अंतर्देशीय प्राकृतिक मत्स्य संसाधनों के दोहन में आज भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रस्तुत अध्ययन में असम के कामरूप एवं बोंगाईगाँव जिलों के मछुआरा समुदायों द्वारा उपयोग किए जाने वाले स्वदेशी मत्स्याखेट जालों, उपकरणों एवं उन से संबंधित पारंपरिक प्रथाओं का दस्तावेजीकरण और विश्लेषण किया गया, जिसमें उनकी संरचना, संचालन विधि, मत्स्य प्रजातियों के चयनात्मक शिकार तथा सततता पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्रीय अध्ययन अप्रैल 2024 से अगस्त 2025 तक 20 गाँवों में किया गया, जिसमें बहुस्तरीय प्रतिचयन पद्धति के माध्यम से चयनित 110 सक्रिय मछुआरा परिवारों को शामिल किया गया। आँकड़ों का संकलन अर्ध-संरचित साक्षात्कारों, प्रत्यक्ष क्षेत्रीय अवलोकनों तथा छाया चित्रों के माध्यम से किया गया। अध्ययन में विभिन्न प्रकार की स्वदेशी मत्स्याखेट तकनीकों का अभिलेखीकरण किया गया, जिनमें बाँस से निर्मित मछली पकड़ने के फंदे, हाथ से संचालित उपकरण, मछलियों को भेदकर पकड़ने वाले उपकरण तथा वस्त्र-आधारितम त्स्याखेट जाल शामिल थे। ये सभी उपकरण नदियों, बीलों, बाढ़-मैदानों तथा जलमग्न धान के खेतों जैसे विशिष्ट जलीय आवासों के अनुरूप विकसित किए गए हैं। अधिकांश उपकरण निष्क्रिय प्रकृति के, हाथ से संचालित तथा विशिष्ट जलीय आवासों के अनुकूल पाए गए, जो उनकी चयनात्मकता एवं कम ऊर्जा आवश्यकता को दर्शाते हैं। अध्ययन में कुल 23 स्वदेशी मत्स्याखेट उपकरणों का अभिलेखीकरण किया गया, जिनमें 14 मत्स्याखेट गियर तथा 9 मत्स्याखेट जाल शामिल थे। अध्ययन के दौरान पारंपरिक उपकरणों में परिवर्तन की प्रवृत्तियाँ भी देखी गईं, जिनमें प्राकृतिक निर्माण सामग्रियों के स्थान पर कृत्रिम सामग्रियों का बढ़ता उपयोग तथा श्रमसाध्य उपकरणों के प्रचलन में कमी शामिल है। इन परिवर्तनों के बावजूद, कम लागत, अनुकूलनशीलता तथा स्थानीय पारिस्थितिक परिस्थितियों के अनुकूल होने के कारण स्वदेशी मत्स्याखेट प्रणालियाँ आज भी व्यापक रूप से प्रचलित हैं। ऐसी पारंपरिक प्रथाओं को मत्स्य प्रबंधन की योजनाओं में समाहित करने से मत्स्य संसाधनों की सततता तथा मछुआरा समुदायों की आजीविका सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सकता है।
Abstract
Indigenous fishing gears and methods are an important part of traditional ecological knowledge and inland fisheries in Assam, Northeast India. This study documents indigenous fishing nets, gears and practices in Kamrup and Bongaigaon districts, focusing on design, operation, habitat and reported catch. Field investigations were conducted from April 2024 to August 2025 in 20 villages among 110 active fisher households selected through a multi-stage approach. Data came from semi-structured interviews, direct observations and photographs. The study recorded 23 fishing tools, comprising 14 gears and 9 nets, adapted to rivers, beels, floodplains and inundated paddy fields. Use patterns showed that gill nets were most common (76.36%), followed by Toni jal (56.36%) and Dowari traps (51.82%). Fishers reported gradual substitution of natural materials with synthetic alternatives and declining use of some labour-intensive gears. The findings provide baseline documentation of locally adapted fishing practices and their potential relevance to fisheries management and livelihood security.