Pharmacological evaluation of Qurs-e-gul, a polyherbal Unani formulation, for its antipyretic activity in yeast-induced pyrexia in albino Wistar rats
DOI:
https://doi.org/10.56042/ijtk.v25i10.27261Keywords:
Antipyretic, Qurs-e-gul, Unani medicine, Wistar rats, Yeast-induced pyrexiaAbstract
Abstract
सारांश
बुखार (हुम्मा) एक सामान्य नैदानिक लक्षण है, जिसका वर्णन यूनानी तथा आधुनिक चिकित्सा, दोनों में किया गया है। यद्यपि गैर-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएँ प्रभावी होती हैं, तथापि इनके उपयोग से प्रतिकूल प्रभाव जुड़े हो सकते हैं। कुर्स-ए-गुल एक शास्त्रीय यूनानी बहुऔषधीय सूत्रीकरण है, जिसका उपयोग परंपरागत रूप से बुखार के प्रबंधन में किया जाता है, लेकिन इसकी पर्याप्त औषधीय पुष्टि अभी उपलब्ध नहीं है। इस अध्ययन में विस्टार अल्बिनो चूहों में यीस्ट-प्रेरित ज्वर के विरुद्ध कुर्स-ए-गुल के जलीय अर्क (AEQG) तथा एथेनॉलिक अर्क (EEQG) की ज्वर नाशक गतिविधि का मूल्यांकन किया गया। चौबीस चूहों को यादृच्छिक रूप से चार समूहों (n = 6) में विभाजित किया गया: नकारात्मक नियंत्रण, एस्पिरिन (100 mg/kg), EEQG (256 mg/kg) तथा AEQG (256 mg/kg)। 15% w/v ब्रूअरयीस्ट के अधस्त्वचीय इंजेक्शन द्वारा ज्वर उत्पन्न किया गया तथा उपचार के पश्चात् 5 घंटे तक प्रत्येक घंटे मलाशयी तापमान दर्ज किया गया। द्वि-मार्गीय मिश्रित (two-way mixed ANOVA) में उपचार समूह का शरीर के तापमान पर सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण प्रभाव (p< 0.001) तथा समय का भी महत्वपूर्ण प्रभाव (p = 0.025) पाया गया। हालांकि, समूह × समय अंतः क्रिया सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण नहीं थी (p = 0.235), जिससे संकेत मिलता है कि समय के साथ तापमान में परिवर्तन का पैटर्न विभिन्न समूहों के बीच सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण रूप से भिन्न नहीं था। अवलोकन अवधि के दौरान EEQG तथा AEQG, दोनों में मलाशयी तापमान में कमी देखी गई। ये निष्कर्ष कुर्स-ए-गुल की ज्वर नाशक क्षमता तथा बुखार के प्रबंधन में इसके पारंपरिक उपयोग के समर्थन में प्रारंभिक प्रायोगिक प्रमाण प्रदान करते हैं। इसकी चिकित्सीय क्षमता को स्थापित करने के लिए आगे विस्तृत फाइटोकेमिकल, क्रिया विधिक, सुरक्षा तथा नैदानिक अध्ययनों की आवश्यकता है।
Abstract
Fever (Humma) is a common clinical symptom described in both Unani and modern medicine. Although non-steroidal anti-inflammatory drugs are effective, their use may be associated with adverse effects. Qurs-e-gul, a classical Unani polyherbal formulation, is traditionally used in the management of fever, but it lacks adequate pharmacological validation. This study evaluated the antipyretic activity of aqueous (AEQG) and ethanolic (EEQG) extracts of Qurs-e-gul in yeast-induced pyrexia in Wistar albino rats. Each of the four experimental groups was randomly assigned a total of twenty-four rats. EEQG (256 mg/kg), AEQG (256 mg/kg), aspirin (100 mg/kg), and negative control (n = 6). A subcutaneous injection of 15% w/v Brewer's yeast was used to produce pyrexia, and rectal temperatures were taken every hour for five hours following treatment. A two-way mixed ANOVA showed that time (p = 0.025) and treatment group (p < 0.001) significantly affected body temperature. The pattern of temperature change over time did not differ significantly between the groups, though, as the group × time interaction was not statistically significant (p = 0.235). Both EEQG and AEQG showed reductions in rectal temperature over the observation period. The findings provide preliminary experimental evidence supporting the antipyretic potential of Qurs-e-gul and its traditional use in the management of fever. Further phytochemical, mechanistic, safety, and clinical investigations are warranted to establish its therapeutic potential.