Preventive effect of Katuki (Picrorhiza kurroa Royle ex Benth.) in experimentally induced thrombosis in Wistar rats
DOI:
https://doi.org/10.56042/ijtk.v25i9.28186Keywords:
Antithrombotic, Antiplatelet, Coagulation, Fibrinolytic, κ-Carrageenan, ProphylaxisAbstract
Abstract
सारांश
कटुकी एक पारंपरिक रूप से प्रयुक्त लोकप्रिय औषधीय पौधा है, जिसमें व्यापक चिकित्सीय उपयोगिता तथा विविध औषधीय-क्रियात्मक गुण पाए जाते हैं। इसके प्रमुख औषधीय प्रभावों में प्रतिऑक्सीकारक (antioxidant), प्रदाहरोधी (anti-inflammatory) तथा रक्तलिपिड-न्यूनकारी (hypolipidemic) गतिविधियाँ सम्मिलित हैं। तथापि, थ्रोम्बोसिस की रोकथाम में इसके प्रभाव का अभी तक मूल्यांकन नहीं किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में नरविस्टर ऐल्बिनो चूहों में κ-carrageenan द्वारा प्रेरित पूँछ-थ्रोम्बोसिस मॉडल में कटुकी के हाइड्रोअल्कोहॉलिक अर्क (HAEK) के निवारक प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। परीक्षण औषधि के निवारक प्रभाव का आकलन पूँछ में थ्रोम्बस की लंबाई, थ्रोम्बोसिस-प्रभावित पूँछ में देखे गए परिवर्तनों तथा रक्तविज्ञान संबंधी मानकों, प्रोथ्रोम्बिन टाइम (PT), सक्रियित आंशिक थ्रोम्बोप्लास्टिन टाइम (APTT), क्लॉटिंग टाइम (CT) तथा प्लेटलेट काउंट (PC) के आधार पर किया गया। इसके अतिरिक्त, एक केवल-औषधि समूह (drug-only group) रखा गया, जिसमें थ्रोम्बोसिस प्रेरित किए बिना HAEK दिया गया, ताकि सामान्य शारीरिक अवस्था में इसके रक्तविज्ञान संबंधी प्रभाव का आकलन किया जा सके। कुल 36 नर विस्टर ऐल्बिनो चूहों को यादृच्छिक रूप से छह समूहों में विभाजित किया गया (प्रत्येक समूह में n=6): सामान्य नियंत्रण, नकारात्मक नियंत्रण, एस्पिरिन मानक नियंत्रण (20 mg/kg), HAEK 200 mg/kg, HAEK 400 mg/kg तथा HAEK 400 mg/kg केवल-औषधि समूह। संबंधित समूहों को κ-carrageenan द्वारा थ्रोम्बोसिस प्रेरित करने से पूर्व HAEK अथवा एस्पिरिन 7 दिनों तक मौखिक दिया गया। केवल-औषधि समूह को HAEK 9 दिनों तक मौखिक दिया गया तथा इस समूह में थ्रोम्बोसिस प्रेरित नहीं किया गया। सातवें दिन κ-carrageenan का अंत र्पेरिटोनियल (intraperitoneal) इंजेक्शन दिया गया। थ्रोम्बस की लंबाई का आकलन 24 एवं 48 घंटे पर किया गया तथा थ्रोम्बोसिस-प्रेरण के पश्चात 10 वें दिन पूँछ में होने वाले परिवर्तनों का अवलोकन किया गया। विभिन्न समूहों के रक्तविज्ञान संबंधी मानकों का भी मूल्यांकन किया गया। 24 घंटे पर नकारात्मक नियंत्रण समूह में थ्रोम्बस की लंबाई 5.48±0.32 cm, एस्पिरिन समूह में 3.00±0.28 cm, HAEK 200 mg/kg समूह में 4.70±0.21 cm तथा HAEK 400 mg/kg समूह में 2.91±0.19 cm थी। 48 घंटे पर संबंधित मान क्रमशः 7.63±0.18, 4.01±0.26, 6.55±0.39 तथा 4.45±0.29 cm थे। HAEK 400 mg/kg ने दोनों समय-बिंदुओं पर थ्रोम्बस की लंबाई में महत्वपूर्ण कमी प्रदर्शित की (p<0.001), जबकि 200 mg/kg की मात्रा से हुई कमी सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण नहीं थी। नौवें दिन नकारात्मक नियंत्रण समूह में PT, APTT, CT तथा PC के मान क्रमशः 17.66±0.33 s, 29.16±0.70 s, 90.00±6.70 s तथा 5.18±0.14 लाख/cumm थे। एस्पिरिन समूह में संबंधित मान क्रमशः 22.00±0.81 s, 35.16±0.70 s, 120.00±5.47 s तथा 5.99±0.13 लाख /cumm, जबकि HAEK 400 mg/kg समूह में 21.33±0.71 s, 33.33±0.76 s, 117.50±4.61 s तथा 5.94±0.16 लाख /cumm पाए गए। HAEK के केवल-औषधि समूह में मापे गए किसी भीर क्तविज्ञान संबंधी मानक में सामान्य नियंत्रण समूह की तुलना में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया। ये निष्कर्ष दर्शाते हैं कि इस प्रायोगिक मॉडल में HAEK ने निवारक एंटी थ्रोम्बोटिक प्रभाव प्रदर्शित किया, जबकि थ्रोम्बोसिस रहित सामान्य अवस्था में मूल्यांकित रक्त विज्ञान संबंधी मानकों में कोई स्पष्ट परिवर्तन नहीं पाया गया।
Abstract
Katuki is a traditionally used popular medicinal plant possessing broad-spectrum therapeutic action and diverse pharmacological properties, including antioxidant, anti-inflammatory, and hypolipidemic effects. However, its preventive effect on thrombosis has not been evaluated yet. The present study evaluated the preventive effect of a hydroalcoholic extract of Katuki (HAEK) in κ-carrageenan-induced rat tail thrombosis in male Wistar rats. The preventive effect of the test drug was assessed based on tail thrombus length and changes observed in the thrombosed tail, along with haematological parameters, Prothrombin time (PT), Activated partial thromboplastin time (APTT), clotting time (CT), and platelet count (PC). There was also a drug-only group, which received HAEK only to assess its effect on haematological parameters under physiological conditions without induction of thrombosis. Thirty-six male Wistar strain albino rats were randomly allocated to six groups (n=6/group): normal control, negative control, aspirin standard control (20 mg/kg), HAEK 200 mg/kg, HAEK 400 mg/kg, and HAEK 400 mg/kg drug-only. HAEK or aspirin was administered orally for 7 days before κ-carrageenan induction in the respective groups; the drug-only group received HAEK for 9 days and was not subjected to thrombosis induction. κ-carrageenan was injected intraperitoneally on the 7th day. Thrombus length was assessed at 24 and 48 h, and tail changes were observed for 10 day following thrombus induction. Haematological parameters were assessed and compared between the groups to evaluate the effect. At 24 h, thrombus length was 5.48±0.32 cm in the negative control, 3.00±0.28 cm with aspirin, 4.70±0.21 cm with HAEK 200 mg/kg, and 2.91±0.19 cm with HAEK 400 mg/kg. At 48 h, the corresponding values were 7.63±0.18, 4.01±0.26, 6.55±0.39, and 4.45±0.29 cm, respectively. HAEK 400 mg/kg significantly reduced thrombus length at both time points (p<0.001), whereas the reduction at 200 mg/kg was not significant. On day 9, PT, APTT, CT, and PC were 17.66±0.33 s, 29.16±0.70 s, 90.00±6.70 s, and 5.18±0.14 lakh/cumm, respectively, in the negative control; corresponding values in the aspirin group were 22.00±0.81 s, 35.16±0.70 s, 120.00±5.47 s, and 5.99±0.13 lakh/cumm, and in the HAEK 400 mg/kg group were 21.33±0.71 s, 33.33±0.76 s, 117.50±4.61 s, and 5.94±0.16 lakh/cumm. In the HAEK drug-only group, none of the measured haematological parameters differed significantly from the normal control. These findings support a preventive antithrombotic effect of HAEK in this experimental model without a detectable alteration of the measured haematological parameters under the non-thrombosed condition.