Comparative evaluation of different treatment regimens for managing polycystic ovarian syndrome: A long-term, prospective observational study

Comparision of various treatment modules for PCOS management

Authors

  • Shalini Singh Gurukula Kangri (Deemed to be University)
  • Vedpriya Arya Patanjali Herbal Research Division, Patanjali Research Foundation, Haridwar-249405, India
  • Rajesh Kumar Mishra Patanjali Herbal Research Division, Patanjali Research Foundation, Haridwar-249405, India
  • Satyendra Kumar Rajput Department of Pharmaceutical Sciences, Gurukul Kangri (Deemed to be University), Haridwar-249404, India

DOI:

https://doi.org/10.56042/ijtk.v25i8.23431

Keywords:

ANOVA, Ayurveda, Integrated Ayurveda-Yoga-Naturopathy therapy, Naturopathy, PCOS, Yoga

Abstract

Abstract

सारांश

 

पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं में पाया जानेवाला एक जटिल अंतःस्रावी-उपापचयी विकार है, जिसकी प्रमुख विशेषताएँ अधिक पुरुषहार्मोनस्राव, अंडोत्सर्जन का अभाव तथा बहुपुटीय अंडाशय संरचना हैं। इसके साथ उपापचयी एवं मनोवैज्ञानिक विकार भी सामान्यतः पाए जाते हैं। पारम्परिक औषधीय उपचारों की दीर्घकालिक प्रभावशीलता सीमित होने के साथ-साथ उनमें दुष्प्रभाव तथा उपचार का नियमित पालन न करपाने जैसी समस्याएँ भी देखी जाती हैं। ऐसी स्थिति में समन्वित आयुषचिकित्सा जीवनशैली में सुधार, मन-शरीर आधारित अभ्यासों तथा प्राकृतिक उपचारों के माध्यम से रोगी-केंद्रित एवं समग्र उपचार पद्धति प्रदान करती है। प्रस्तुत 90-दिवसीय भावी अनुदैर्ध्य प्रेक्षणात्मक अध्ययन का उद्देश्य पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम के नैदानिक लक्षणों के प्रबंधन में योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा तथा समन्वित आयुर्वेद–योग–प्राकृतिक चिकित्सा की तुलनात्मक प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था। अध्ययन में रॉटरडैम मानदण्डों के अनुसार निदानित 183 महिलाओं को चार समूहों में विभाजित किया गया — योग (49), आयुर्वेद (50), प्राकृतिक चिकित्सा (42) तथा समन्वित आयुर्वेद–योग–प्राकृतिक चिकित्सा (42)। समन्वित चिकित्सा समूह में मानकीकृत आयुर्वेदिक, योगिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा उपायों का संयुक्तरूप से प्रयोग किया गया। रोग-लक्षणों की तीव्रता का मूल्यांकन समग्र अंकनप्रणाली द्वारा किया गया, जिसमें मासिकधर्म की अनियमितता, अत्यधिक बालवृद्धि, मुँहासे, मानसिक स्वास्थ्य तथा उपापचयी संकेत कों कोसम्मिलित किया गया। सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन अध्ययन के प्रारम्भ, 30वें, 60वें तथा 90वें दिन किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु वर्णनात्मक सांख्यिकी, पियर्सन सह संबंध तथा एक-मार्गीय प्रसरण विश्लेषण का उपयोग किया गया। अध्ययन अवधिके दौरान सभी उपचार समूहों में नैदानिक लक्षणों, मासिकधर्म की नियमितता, हार्मोनीय संतुलन, शारीरिक माप दण्डों तथा जीवन-गुणवत्ता में सांख्यिकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण सुधार पाया गया। सर्वाधिक चिकित्सीय लाभ प्राकृतिक चिकित्सा समूह में प्राप्त हुआ (औसत लक्षण-न्यूनन अंक 60.02±16.33), इसके पश्चात आयुर्वेद (58.93± 25.03), समन्वित आयुर्वेद–योग–प्राकृतिक चिकित्सा (54.99±24.67) तथा योग (48.23±18.74) का स्थान रहा। एक-मार्गीय प्रसरण विश्लेषण से उपचार समूहों के मध्यसांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण अन्तर पाया गया (एफ=34.73; पी<0.0001), जिससे स्पष्ट हुआ कि उपचार पद्धति कुल परिवर्तनशीलता के 89.67 प्रतिशत के लिए उत्तरदायी थी। जीवन-गुणवत्ता में भी सभी समूहों में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त हुआ। प्राकृतिक चिकित्सा समूह में 57.32 प्रतिशत, समन्वित आयुर्वेद–योग–प्राकृतिक चिकित्सा में 51.28 प्रतिशत, योग में 49.12 प्रतिशत तथा आयुर्वेद में 39.13 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया। ये परिणाम शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर इन उपचार पद्धतियों के बहुआयामी लाभों को प्रदर्शित करते हैं। निष्कर्षतः, समन्वित चिकित्सा पर आधारित हस्तक्षेप, विशेषरूप से प्राकृतिक चिकित्सा तथा आयुर्वेद, पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम से ग्रस्त महिलाओं में रोग-लक्षणों के प्रभावी प्रबंधन तथा जीवन-गुणवत्ता में सुधार के लिए लाभकारी सिद्ध हुए। तथापि, यह अध्ययन एक अनुदैर्ध्य प्रेक्षणात्मक अध्ययन था तथा प्रतिभागियों का चयन यादृच्छिक रूप से नहीं किया गया था; इसलिए प्राप्त परिणामों के आधार पर कारण-कार्यसंबंध स्थापित नहीं किए जा सकते।

 

Abstract

Polycystic Ovarian Syndrome (PCOS) is a complex endocrino-metabolic disorder which is known to be a combination of hyperandrogenism, anovulation, and polycystic ovaries, usually along with metabolic and psychological comorbidities. Integrated AYUSH therapies provides lifestyle modification and other natural therapeutic approaches. This study was conducted on the 90 days of prospective longitudinal observation period to evaluate the efficacy of the selected AYUSH therapies - Yoga, Ayurveda, Naturopathy, and a combination of Ayurveda-Yoga-Naturopathy (AYN). Out of 183 female patients suffering from PCOS according to Rotterdam criteria, four different groups were divided; those were yoga (n=49), Ayurveda (n=50), naturopathy (n=42), and IAYN (n=42). Composite scores were used to measure the severity of symptoms at baseline and on Days 30, 60, and 90.Pearson correlation, one-way ANOVA, and descriptive statistics were used for data analysis. All four intervention groups had significant improvements during the entire study period in relation to clinical symptoms, menstrual cycle, hormonal, anthropometric profile, and Quality of Life (QoL). Naturopathy showed maximum therapeutic benefits (Mean Symptom Reduction Score=60.02±16.33), while the other three included Ayurveda (58.93±25.03), IAYN (54.99±24.67), and Yoga (48.23±18.74). Group differences in treatment outcomes were substantial (F=34.73, p<0.0001; R²=0.8967). The QoL score was greatly improved in all the groups as the respective improvement scores included naturopathy (57.32%), IAYN (51.28%), yoga (49.12%), and Ayurveda (39.13%). In conclusion, interventions like Naturopathy and Ayurveda based on CIM have proven to significantly affect symptoms and quality of life in PCOS patients. Since the participants were not randomised at random, it is impossible to determine causal effects.

Published

2026-08-29

How to Cite

Comparative evaluation of different treatment regimens for managing polycystic ovarian syndrome: A long-term, prospective observational study: Comparision of various treatment modules for PCOS management. (2026). Indian Journal of Traditional Knowledge (IJTK), 25(8), 792-803. https://doi.org/10.56042/ijtk.v25i8.23431

Similar Articles

1-10 of 94

You may also start an advanced similarity search for this article.