Exploration of ethnoveterinary plants commonly used by Pahari ethnic tribe of district Poonch, Jammu and Kashmir, India
DOI:
https://doi.org/10.56042/ijtk.v25i10.29624Keywords:
Ethnoveterinary, Indigenous knowledge, Medicinal plants, Pahari tribeAbstract
Abstract
सारांश
जातीय-पशुचिकित्सा (Ethnoveterinary Medicine) में पशु धन की बीमारियों के उपचार के लिए औषधीय पौधों के पारंपरिक उपयोग का अध्ययन किया जाता है। यह ग्रामीण समुदायों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ आधुनिक पशुचिकित्सा सुविधाओं तक पहुँच सीमित है। इस अध्ययन में जम्मू और कश्मीर के पुंछ ज़िले के पहाड़ी समुदाय के पारंपरिक जातीय-पशुचिकित्सीय ज्ञान का दस्तावेजीकरण किया गया। इसके लिए क्षेत्रीय सर्वेक्षण तथा 86 सूचनादाताओं, जिनमें किसान और पारंपरिक उपचारक शामिल थे, के साथ अर्ध-संरचित साक्षात्कार आयोजित किए गए। औषधीय पौधों, उनके उपयोग किए जाने वाले भागों, तैयारी की विधियों और उपचारितपशु-रोगों से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। प्राप्त आँकड़ों का विश्लेषण उपयोग मूल्य (Use Value; UV) तथा सापेक्ष उद्धरण आवृत्ति (Relative Frequency of Citation; RFC) जैसे जातीय-वनस्पति संबंधी सूचकांकों के माध्यम से किया गया। अध्ययन में पशु धन की 14 प्रकार की बीमारियों के उपचार हेतु उपयोग की जाने वाली औषधीय पौधों की कुल 65 प्रजातियाँ दर्ज की गईं। पौधों के भागों में पत्तियों का सर्वाधिक उपयोग किया गया (28%), जबकि शाकीयपौधे प्रमुख जीवन-रूप के रूप में पाए गए (42.64%)। Melia azedarach का उपयोग मूल्य (UV = 0.82) और सापेक्ष उद्धरण आवृत्ति (RFC = 0.80) सर्वाधिक दर्ज की गई, जबकि Datura stramonium का उपयोग मूल्य सबसे कम (UV = 0.05) था। सूचनादाता सहमति कारक (Informant Consensus Factor; ICF) कामान 0.87 से 1.00 के बीच रहा, जो पशुधन संबंधी बीमारियों के उपचार में सूचनादाताओं के बीच उच्चस्तर की सहमति को दर्शाता है। प्रलेखित जातीय-पशुचिकित्सीय ज्ञान सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण औषधीय पौधों की प्रजातियों को उजागर करता है, जिनकी भविष्य में फाइटो केमिकल तथा औषधीय-क्रियात्मक जाँच की जा सकती है।
Abstract
Ethnoveterinary medicine involves the traditional use of medicinal plants to treat livestock diseases and remains vital in rural communities with limited access to modern veterinary care. This study documented the ethnoveterinary knowledge of the Pahari community in Poonch district, Jammu and Kashmir. Field surveys and semi-structured interviews were conducted with 86 informants, including farmers and traditional healers. Data regarding medicinal plants, plant parts used, preparation methods, and treated ailments were analyzed using ethnobotanical indices such as Use Value (UV) and Relative Frequency of Citation (RFC). A total of 65 medicinal plant species were recorded for the treatment of 14 livestock diseases. Leaves were the most commonly used plant part (28%), while herbs were the dominant life form (42.64%). Melia azedarach showed the highest UV (0.82) and RFC (0.80), whereas Datura stramonium had the lowest UV (0.05). Informant consensus factor value range from 0.87-1.00, indicating a high level of agreement among informant for the treatment of livestock ailments. The documented ethnoveterinary knowledge highlights culturally important medicinal plant species with potential for future phytochemical and pharmacological investigation.