स्वास्थ्य देखभाल में नैनो प्राकृतिक उत्पादों की भूमिका The Role of Nano-Natural Products in Healthcare
DOI:
https://doi.org/10.56042/bvaap.v33i1.8129Keywords:
Keywords: Natural products, Nano material, Human healthcareAbstract
सारांश : औषधीय पौधे मानव और समाज की भलाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इनमें उपस्थित घटक रक्त प्रवाह में अवशोषित होकर शरीर में चयापचय प्रक्रिया का अनुसरण कर विकारों को ठीक कर औषधीय प्रतिक्रिया दिखाते हैं। पौधों के विभिन्न स्रोतों जैसे जड़, तना, छाल और बीज में विभिन्न द्वितीयक घटक जैसे –स्टेरॉयड्स, टर्पीनाइड्स , एल्केलोइड्स तथा फ्लेवानाइड्स होते हैं,जो विस्तृत रूप से जैविकीय सक्रियता के लिए उत्तरदायी होते है I
साहित्य अध्ययन से भी पता चलता है कि विभिन्न रोगों कैंसर, मधुमेह, मलेरिया और तंत्रिका संबंधी विकारों आदि के उपचार के लिए इनमे व्यापक स्पेक्ट्रम जैविक सक्रियता होती है I प्राकृतिक उत्पाद से प्राप्त औषधि संश्लेषित औषधि की तुलना में मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होती है जैसे टैक्सोल (टैक्सस ब्रेविफोलिया), और कुनैन (सिनकोना प्रजाति), आर्टेमिसिनिन (आर्टेमिसिया एनुआ) आदि I किन्तु प्राकृतिक उत्पाद सीमित मात्रा में ही उपयोगी है क्योकिं इनकी जैविक अवशोषण उपलब्धता कम होने के साथ ही ये लक्ष्य स्थल तक धीमी गति से पहुँचती है और समय-समय पर उनकी संरचना में बदलाव होता रहता है l उपर्युक्त प्रभाव को अधिक उपयोगी बनाने के लिए प्राकृतिक औषधियों को नैनो-सामग्री में संशोधित किया जा रहा है I इस क्षेत्र में नैनो-सामग्री का परिचय उनकी जैवउपलब्धता में वृद्धि के साथ-साथ कम विषाक्तता को भी प्रदर्शित करता है।
रिपोर्ट किए गए साहित्य में सुझाव दिया गया है कि दवा वाहक नैनोकणों और उनमें से दवा नैनोक्रिस्टल का उपयोग दवा-रिसेप्टर इंटरैक्शन को बढ़ाने, जैविक झिल्ली की बाधा को आसानी से पार करने और दवाओं की प्रणालीगत विषाक्तता को रोकने के लिए किया जाता है।
नैनो दवाएं बनाने के लिए लिपिड नैनोकणों, नैनो इमल्शन, पॉलिमर नैनोकणों और अकार्बनिक नैनो कणों का उपयोग किया गया है। हाल ही में कैंसर के उपचार में नैनो सामग्री के रूप में विभिन्न पादप –घटक: क्वरसेटिन, सिलीमारिन, विटामिन D का उपयोग किया गया है। इनका उपयोग विभिन्न रोगों में विकारों को रोकने के लिए और समाज की भलाई के लिए आवश्यक किया गया है।
Abstract
Medicinal plants play an important role for the well-being of humans and society; the components present in them get absorbed in the blood stream and show medicinal response by following the metabolic process in the body by preventing and curing disorders. Various sources of medicinal plants such as roots, stems, bark and seeds contain various secondary constituents such as steroids, terpenoids, alkaloids and flavonoids, which are responsible for a wide range of biological activities.
Literature study also shows that medicinal plants broad spectrum biological activity in the treatment of various diseases like cancer, diabetes, malaria and neurological disorders etc. The drug obtained from natural product has low bio absorption availability as well as slow delivery to reach the target site and due to changes in their structure from time to time, they are useful only in limited quantities.
To make the above mentioned effects more useful, natural medicines are being modified into nano-materials. The introduction of nano-materials in this field has demonstrated increased bioavailability as well as reduced toxicity.
Reported literature suggests that drug carrier nanoparticles and drug nanocrystals among them are used to enhance drug-receptor interactions, easily cross the biological membrane barrier, and prevent systemic toxicity of drugs.
Lipid nanoparticle, nanoemulsion, polymer nanoparticle and inorganic nanoparticle have been used to prepare nanomedicines. Recently, various phytoconstituents: quercetin, silymarinand vitamin D have been used as nanomaterials in cancer treatment. Their use has been made necessary to prevent disorders in various diseases and for the well-being of the society.