Kaolinite as a Carrier Mineral of Rare Earth Elements in Coal: A Geochemical and Environmental Perspective

Authors

  • Sadanand Sharma CSIR-CIMFR
  • Vinod Atmaram Mendhe
  • Hrishabh Hansraj Sharma

DOI:

https://doi.org/10.56042/bvaap.v33i2.25494

Abstract

सारांश (Abstract)

कवालिनाइट (Kaolinite) एक ऐल्यूमिनो-सिलिकेट खनिज है जो कोयले और उसकी राख  (Coal Ash)  में सूक्ष्म या सूक्ष्म-क्रिस्टलीय अवस्था में पाया जाता है। इसका प्रमुख घटक ऐल्यूमिनोसिलिकेट (Al2Si2O5(OH)4) या Al2O3·2SiO2·2H2O होता है, जो कि काओलिनाइट (Kaolinite) समूह का सदस्य है। कोयले में कवालिनाइट की उपस्थिति कोयले की राख की संरचना, गैस उत्पादकता, और थर्मल व्यवहारपर प्रत्यक्ष प्रभाव डालती है। इसके अलावा, यह खनिज भू-रासायनिक दृष्टि से कोयले की परिपक्वता, दहन गुणवत्ता और कोयला- जनित धूल के पर्यावरणीय प्रभाव के मूल्यांकन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हाल के वर्षों में यह पाया गया है कि यह खनिज दुर्लभ पृथ्वी तत्वों  (Rare Earth Elements - REEs) का एक प्रभावी वाहक या संवाहक (Carrier) हो सकता है। इस लेख में कवालिनाइट और REEs के बीच भू-रासायनिक संबंध, कोयला राख में उनकी सांद्रता, तथा पर्यावरणीय प्रभावों का वैज्ञानिक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

कोयले में कवालिनाइट सामान्यतः सूक्ष्म क्रिस्टलों के रूप में पाई जाती है, जो कोयले की संरचना (coal matrix) के भीतर मौजूद दरारों, कोशिकीय संरचनाओं और रंध्रों (pores) को भरती है, न कि किसी बड़े दृश्यमान खनिज शिरा (mineral vein) के रूप में। सूक्ष्मदर्शी एवं SEM (Scanning Electron Microscope) अध्ययनों में कवालिनाइट को सफेद या हल्के रंग का, अत्यंत महीन-दानेदार खनिज के रूप में देखा गया है, जो काले कोयले की पृष्ठभूमि में पाया जाता है। यह प्रायः मैट्रिक्स सामग्री (matrix material), अन्य खनिजों पर आवरण (coating) के रूप में, या दरारों की परत (fracture lining) के रूप में उपस्थित होती है।

SEM इमेजिंग में कवालिनाइट को महीन-दानेदार, पर्तदार (platy) या परतदार (flaky) संरचना के रूप में पहचाना जाता है, जो रिक्त स्थानों (voids) और सूक्ष्म दरारों (micro-fractures) को भरती है। इसकी यह संरचना दर्शाती है कि कवालिनाइट सामान्यतः द्वितीयक खनिज (secondary mineral) के रूप में डायजेनिटिक परिवर्तन (diagenetic alteration) की प्रक्रिया के दौरान बनती है, और रंध्रों, क्लिट्स (cleats) तथा दरारों को भरती है। कुछ मामलों में यह सूक्ष्म वितरित कणों (disseminated particles) के रूप में भी पाई जाती है, जो कोयले के कार्बनिक एवं अकार्बनिक घटकों के साथ घुली-मिली रहती है।

मुख्य कीवर्ड्स:

कवालिनाइट, ऐल्यूमिनो-सिलिकेट, कोयला, कोयला राख, दुर्लभ पृथ्वी तत्व, भू-रासायनिक संबंध, थर्मल व्यवहार, कोयला मैट्रिक्स, सूक्ष्म संरचना, SEM अध्ययन, दरारें और रंध्र, खनिज कोटिंग, फ्रैक्चर लाइनिंग,  संवाहक खनिज, पर्यावरणीय प्रभाव, गैस उत्पादकता, दहन गुणवत्ता एवं कोयला राख संरचना।

Abstract

Kaolinite (कवालिनाइट) is an Alumino-silicate mineral that occurs in coal and its ash in fine or micro-crystalline form. Its main chemical composition is Alumino-silicate (Al2Si2O5(OH)4) or Al2O3·2SiO2·2H2O, which belongs to the Kaolinite group of minerals. The presence of Kaolinite in coal directly influences the ash composition, gas productivity, and thermal behaviour of the coal. Moreover, this mineral plays an important role in evaluating the geochemical maturity, combustion quality, and environmental impact of coal-derived dust.

In recent years, Kaolinite has been recognized as a potential carrier of Rare Earth Elements (REEs). This article presents a scientific analysis of the geochemical relationship between Kaolinite and REEs, their concentration in coal ash, and their environmental implications.

Kaolinite in coal generally occurs as microscopic crystals filling the cracks, cell structures, and pores within the coal matrix, rather than as large visible mineral veins. Under microscopic and Scanning Electron Microscope (SEM) studies, Kaolinite appears as a white or light-coloured, extremely fine-grained mineral against the dark background of coal. It is commonly found as matrix material, coating on other minerals, or as fracture linings.

In SEM imaging, Kaolinite is identified by its fine-grained, platy or flaky structure, which fills voids and micro-fractures. This morphology indicates that Kaolinite generally forms as a secondary mineral during diagenetic alteration processes, filling pores, cleats, and cracks. In some cases, it also occurs as disseminated particles intimately mixed with the organic and inorganic constituents of coal.

Keywords:

Kaolinite, Alumino-silicate, Coal, Coal Ash, Rare Earth Elements (REEs), Geochemical Relationship, Thermal Behaviour, Coal Matrix, Microstructure, SEM Study, Cracks and Pores, Mineral Coating, Fracture Lining, Carrier Mineral, Environmental Impact, Gas Productivity, Combustion Quality, and Coal Ash Composition.

Additional Files

Published

2026-01-15

How to Cite

Kaolinite as a Carrier Mineral of Rare Earth Elements in Coal: A Geochemical and Environmental Perspective. (2026). Bharatiya Vaigyanik Evam Audyogik Anusandhan Patrika (BVAAP), 33(2), 102-108. https://doi.org/10.56042/bvaap.v33i2.25494