उच्च गुणवत्ता का सौर नमक उत्पादन: प्रक्रिया, कारक एवं अनुकूलन
DOI:
https://doi.org/10.56042/bvaap.v32i1.11653Abstract
सारांश:
सौर नमक उत्पादन एक प्राचीन प्रक्रिया है जिसमें समुद्री जल या ब्राइन को प्राकृतिक वाष्पीकरण से क्रिस्टलीय सोडियम क्लोराइड में परिवर्तित किया जाता है। सामान्य नमक में सल्फेट, कार्बोनेट, सिलिका/ अघुलनशील पदार्थ इत्यादि जैसी अवांछनीय अशुद्धियाँ होती हैं जो इसे औद्योगिक अनुप्रयोगों हेतु अनुपयुक्त बनाती हैं। उच्च शुद्ध नमक, अनुसंधान कार्यों, नई प्रौद्योगिकियों को विकसित करने और उन्नत उत्पादों का उत्पादन करने के लिए आवश्यक है। इस लेख में सौर नमक उत्पादन की प्रक्रिया, इसकी गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले कारकों तथा उत्पादन प्रक्रिया को अनुकूलित करने के लिए डिजिटल और विश्लेषणात्मक उपकरणों के उपयोग पर चर्चा की गईं है जो उत्पादन की प्रक्रिया मे सुधार, उत्पादन में वृद्धि, उन्नत ब्राइन प्रबंधन, कम लागत एवं अपेक्षाकृत कम श्रम में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद देने में मदद कर सकती है।
Abstract:
Solar salt production is an ancient process in which seawater or brine is converted into crystalline sodium chloride by natural evaporation. Common salt contains undesirable impurities like sulphate, carbonates, silica / insoluble, etc. which make it unsuitable for industrial applications. High pure salt is essential for research work, developing new technologies, and producing advanced products. This paper discusses the process of solar salt production, the factors affecting its quality, and the use of digital and analytical tools to optimize the production process which can lead to production process improvement, increased production, improved brine management, which can help in providing high-quality products at low cost and relatively less labour.