Mathematical Creativity and School Mathematics (गणितीय सृजनात्मकता और विद्यालयी गणित)
DOI:
https://doi.org/10.56042/bvaap.v32i2.9979Keywords:
Convergent thinking, Divergent thinking, Mathematical creativity, School mathematics, NEP 2020Abstract
Mathematical creativity is important for development of the field of mathematics, and hence for the overall development of science and technology. The core elements of creativity are convergent thinking and divergent thinking. The latter is responsible for generation of unique and new ideas, which is the key indicator of creativity but not the synonym of creativity. Infact, Creativity is a great asset and related to the welfare of society. Ergo, in this article mathematical creativity has been exemplified through various examples and the process how can it be fostered and incorporated in school curriculum has been elaborated. In the light of NEP 2020, educational and policy implications are outlined.
गणितीय सृजनात्मकता, गणित के क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है जिसके द्वारा ही विज्ञान और प्रौधोगिकी का विकास संभव है. अभिसारी चिंतन (Convergent Thinking - CT) और अपसारी चिंतन (Divergent Thinking- DT), सृजनात्मकता के दो अभिन्न पहलू होते हैं. अपसारी चिंतन नवीन एवं अनूठे विचारों का कारक है, जो सृजनात्मकता का एक प्रमुख सूचकांक है पर इसका पर्यायवाची नहीं है . वास्तव में सृजनात्मकता एक पूँजी है जो सामाजिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है. अत: इस लेख में विभिन्न उदाहरणों के जरिए गणितीय सृजनात्मकता (Mathematical Creativity) को दर्शाया गया है. लेख में गणितीय सृजनात्मकता में संवर्धन के उपायों के साथ-साथ इस पर चर्चा की गई है कि किस प्रकार गणितीय सृजनात्मकता विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है. लेख में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में शैक्षणिक व नीतिगत अनुप्रयोग सन्निहित हैं.