Effectiveness of Scientoons in Combating the COVID-19 Infodemic : A Study

Authors

  • Kavita verma AcSIR, CSIR-NIScPR
  • Puspanjali Tripathy CSIR-NIScPR

DOI:

https://doi.org/10.56042/bvaap.v33i1.16747

Abstract

कोविड-19 महामारी ने न केवल एक वैश्विक स्वास्थ्य संकट को जन्म दिया, बल्कि एक इन्फोडेमिक को  (सूचना संकट) भी उत्पन्न किया है । इंफोडेमिक का अर्थ है,  सही और गलत दोनों तरह की जानकारी का  तीव्र प्रसार । इंफोडेमिक के कारण भ्रम,  गलत सूचना  की  स्थिति पैदा होती है, जिससे प्रभावी संकट प्रबंधन में बाधा उत्पन्न होती  है। महामारी के समय में इस चुनौती से निपटने के लिए, यह पेपर एक "साइंटूनिक" दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। साइंटूनिक" दृष्टिकोण अर्थात  वैज्ञानिक संचार और दृश्य कहानीके माध्यम से  लोगों के मध्य सूचना का प्रवाह करना ताकि स्वास्थ्य संकटों के दौरान सूचना प्रवाह को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जा सके। साइंटूनिक मॉडल का उद्देश्य स्पष्ट, तथ्य-आधारित संदेशों को आकर्षक रूपों जैसे कार्टून के साथ जोड़कर, गलत सूचना से मुकाबला करना, सार्वजनिक समझ को बढ़ाना और वैज्ञानिक मार्गदर्शन में विश्वास को मजबूत करना है। यह पेपर इस दृष्टिकोण की सैद्धांतिक नींव, कोविड-19 इन्फोडेमिक से संबंधित केस अध्ययन और भविष्य के वैश्विक स्वास्थ्य संकटों में सूचना प्रसार को सुधारने की इसकी संभावनाओं का मूल्यांकन करता है।

Downloads

Published

2025-07-29

How to Cite

Effectiveness of Scientoons in Combating the COVID-19 Infodemic : A Study. (2025). Bharatiya Vaigyanik Evam Audyogik Anusandhan Patrika (BVAAP), 33(1), 49-62. https://doi.org/10.56042/bvaap.v33i1.16747