रेशमी वस्त्रों पर सुगंधी फिनिश की प्रभावशीलता पर अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.56042/bvaap.v33i1.16280Abstract
सभी वस्त्र सामग्रियों में रेशमी वस्त्र को उसके मुलायम और आरामदायक स्पर्श के लिए जाना जाता है। रेशमी स्पर्श पहनने वाले को अत्यधिक संवेदनशील आराम प्रदान करता है। वस्त्रों पर सुगंधित उपचारों का महत्व हाल के वर्षों में बढ़ा है। वर्तमान लेख में रेशमी वस्त्र पर सुगंधी फिनिश करने के लिए कार्य किया गया है। रेशम एक महंगा प्राकृतिक फाइबर है, जो वस्त्रों के लिए उपयोग किया जाता है और इसके अनुभव और आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है। रेशमी उत्पाद में सुगंधी फिनिश का समावेश इसे और अधिक मूल्यवान बना देगा। वर्तमान कार्य का उद्देश्य रेशमी उत्पादों पर स्थायी सुगंधी फिनिश करना है, ताकि उन्हें घर में धोने या ड्राई क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सके। उपचार के लिए माइक्रोएंकेप्सुलेटेड सुगंधित रसायन का उपयोग किया गया है। सुगंधी फिनिश को लगाने के लिए विभिन्न विधियों जैसे- इम्प्रग्नेशन विधि, एक्सहॉस्ट विधि, डिप-पैड-ड्राई विधि और स्प्रे, का उपयोग किया गया है ताकि लगाने की विधि के प्रभाव को देखा जा सके और उनके निष्पादन को समझा जा सके। सुगंधी फिनिश लगे रेशमी वस्त्र का व्यक्तिपरक मूल्यांकन ओडर इंटेन्सिटी रेफेरेंस स्केलिंग (OIRS) के अनुसार किया गया है। रेशमी वस्त्र के भौतिक गुणों पर सुगंधी फिनिश के प्रभाव का भी अध्ययन किया गया है। सुगंधी फिनिश उपचार के बाद वस्त्र के कड़ेपन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया।